देशबड़ी खबर

देश में कोरोना संक्रमण से मुक्त होेने वालों की संख्या बढ़ी

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 3908 लोग स्वस्थ हुए है, जिससे अब कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,47,344 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.75 प्रतिशत है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 218.88 करोड़ टीके लगाए गए। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,997 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,06,460 तक पहुंच गयी है और इसी दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले में 1920 की गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे अब ऐसे कुल मामलों की संख्या घटकर 30362 रह गयी है एवं सक्रिय दर 0.07 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के संक्रमण से केवल छह मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,28,754 हो गयी है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है और इसी अवधि में एक राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है, जो पिछले दिनों की तुलना में बहुत कम है और अन्य राज्यों तथा प्रदेशों में कोरोना के मामले में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के 52 मामले घटकर 328 रह गए हैं। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 19,76,972 हो गयी। मृतकों की संख्या 26503 पर बरकरार है और इसी अवधि में केरल में कोरोना के 928 संक्रमित मामले घटने के बाद सक्रिय मामले घटकर 6815 रह गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 67,32,821 हो गयी है और इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 71,222 हो गया है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 131 मामलों में गिरावट आने इनके मामलों की संख्या की कुल संख्या घटकर 2523 रह गयी है और अब तक 79,72,580 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 1,48,350 हो गया है।पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान 250 सक्रिय मामले घटकर 2199 रह गये है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 20,91,584 हो गयी है और एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21512 तक पहुंच गया है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के एक सौ मामलों में कमी आने से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5072 रह गई है और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,42,712 पर ही बरकरार रही और मृतकों की संख्या 38047 पर बरकरार है।

हरियाणा में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से केन्द्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 217 हो गयी है। इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 104,4,227 हो गया है और मृतकों का आंकड़ा 10707 पर स्थिर है।ओडिशा में भी 117 सक्रिय मामले घटने से संक्रमितों की संख्या 708 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 13,24,736 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 9198 पर बरकरार है। गुजरात में 41 सक्रिय मामले बढ़कर 680 हो गये है और अब तक 1263508 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और राहत की बात यह है कि इस अवधि में किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 11035 पर ही स्थिर है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button