देशबड़ी खबर

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे, 28 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं। ऋषि सुनक पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन की राजनीतिक हालात ही खराब है जिसे स्थिर करने की भी जिम्मेदारी ऋषि सुनक की ही ऊपर होगी। ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं।

कोरोना महामारी के दौरान ऋषि सुनक के कार्यों की खूब सराहना की गई थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। आज उनके नाम पर फैसला हो गया। भारत के लिए ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है। आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

इससे पहले लिज ट्रस से पीछे रहने की वजह से वह प्रधानमंत्री नहीं बन सके थे। ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला। पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गई। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। खबर के मुताबिक 28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। इसके बाद से यह तय माना जा रहा था कि ऋषि सुनक ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं। हालांकि उन्होंने भी 45 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button