देशबड़ी खबर

India-US Relations: अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग, अमेरिकी सांसदों ने चीन की आक्रामकता की निंदा करते हुए पेश किया विधेयक

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की आक्रमक नीति का अमेरिका ने खुलकर विरोध किया है। भारत का पक्ष लेते हुए अमेरिका ने दो टूक कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। ओरेगन से डेमोक्रेटिक सीनेटर जेफ मर्कले और टेनेसी से रिपब्लिकन सीनेटर बिल हेगर्टी ने सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया, जो भारत गणराज्य के अभिन्न अंग के रूप में एक भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश की संयुक्त राज्य अमेरिका की मान्यता की पुष्टि करता है। यह संकल्प पूर्वी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हालिया संघर्ष के जवाब में है, जो छह वर्षों में अपने चरनम पर है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस के कार्यकारी आयोग के सह-अध्यक्ष सीनेटर मर्कले के हवाले से कहा कि ये प्रस्ताव स्पष्ट करता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है। साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन की हरकतों का विरोध भी करता है। ऐसे समय में जब चीन मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा करना जारी रखे हुए है, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना महत्वपूर्ण है।

यह द्विदलीय प्रस्ताव अरुणाचल प्रदेश राज्य को भारत के अभिन्न अंग के रूप में स्पष्ट रूप से मान्यता देने के लिए सीनेट के समर्थन को व्यक्त करता है, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के लिए चीन की सैन्य आक्रामकता की निंदा करता है और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और क्वाड को और बढ़ाता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button