देशबड़ी खबर

टिकट वितरण को लेकर BJP की आज दिल्ली में अहम बैठक, सीएम योगी समेत राज्य के बड़े नेता होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है और सभी सियासी दल चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं और इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं. सियासी दल प्रत्याशियों के नामों पर मंथन रहे हैं और माना जा रहा कि ज्यादातर दल इस सप्ताह के आखिर में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकते हैं. राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट वितरण को लेकर आज दिल्ली में बैठक बुलाई है.

दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में यूपी कोर ग्रुप के नेता शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज जिन प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा, उनके नामों को केन्द्रीय चुनाव समिति के सामने 13 जनवरी को रखा जाएगा और इस बैठक में उनके नामों पर अंतिम मुहर लगेगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में होने वाली बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे और इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा इस बैठक में शामिल होंगे. वहीं बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हो सकते हैं.

प्रत्याशियों के नामों पर होगा विचार

बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश की चुनाव समिति द्वारा भेजी गई उम्मीदवारों की सूची पर विचार किया जाएगा. क्योंकि पार्टी जल्द से जल्द प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाना चाहती है. वहीं आज की बैठक में प्रत्येक विधानसभा सीट के सभी समीकरणों और प्रत्याशियों के संभावित नामों पर चर्चा की जाएगी.

पहले चरण के लिए 58 प्रत्याशियों के नामों पर की जाएगी

बताया जा रहा है कि प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गए नामों के अलावा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न सर्वेक्षणों के जरिए सामने आए नामों पर भी चर्चा की जाएगी. वहीं आज की बैठक में राज्य की जिन सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. उनके प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य की 58 सीटों में पहले चरण में चुनाव होने हैं. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आज की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 जनवरी को हो सकती है और इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button