देशबड़ी खबर

चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के 39 लाख रुपए के बर्तन जब्त किए

बेंगलुरु। फिल्ममेकर बोनी कपूर एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल, बोनी कपूर के नाम से रजिस्टर्ड बीएमडब्लू कार से कर्नाटक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चांदी के बर्तन ज़ब्त किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्तनों को 5 डिब्बों में बिना उचित दस्तावेज के बीएमडब्ल्यू कार से चेन्नई से मुंबई लाए जा रहे थे। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं।

शुक्रवार को चुनाव आयोग ने एक गाड़ी से 66 किलो के चांदी के बर्तन जब्त किए। इनकी कीमत करीब 39 लाख रुपये है। इन बर्तनों को 5 डब्बों में एक BMW कार से चेन्नई से मुंबई ले जाया जा रहा था। इनका कोई उचित दस्तावेज मौजूद नहीं था। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा एक हरि सिंह नाम का एक शख्स मौजूद था। हरि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जब्त किए गए बर्तनों में चांदी की कटोरियां, चम्मच, पानी के मग और प्लेट मौजूद हैं। पूछताछ के दौरान हरि सिंह ने कबूल किया कि ये बर्तन बोनी कपूर के हैं। जांच अधिकारियों ने उचित दस्तावेज न होने के कारण इसे जब्त किया है। मामले में बोनी कपूर से भी पूछताछ हो सकती है। फिलहाल बोनी या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

बोनी बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर में हम पांच, वो सात दिन, रूप की रानी चोरों का राजा, ‘हमारा दिल आपके पास है, कोई मेरे दिल से पूछे, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड और तेवर जैसी प्रसिद्ध फिल्में बनाई हैं। हाल ही में वह लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अभिनय करते भी दिखे थे। बोनी जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर के पिता हैं।

कर्नाटक चुनाव में करीब एक महीने का समय शेष बचा है। राज्य में कुल 225 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 224 सीटों पर 10 मई को चुनाव होगा। एक सीट मनोनीत सदस्य के लिए आरक्षित हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी जातिगत और धार्मिक समीकरण राजनीतिक पार्टियों की चुनावी हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button