उत्तर प्रदेशफ़र्रूख़ाबादबड़ी खबर

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद- उन्हें सनातन की नहीं है समझ, ये धर्म सबसे उदार

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में जिले में आज कांग्रेस ने पद यात्रा निकाली। सलमान खुर्शीद ने कहा कि आने वाले चुनाव में परिवर्तन की बयार बह रही है। वहीं इस दौरान सनातन धर्म को लेकर हो रही बयान बाजी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सनातन परंपराएं सबसे उदार हैं। जहां पर वैदिक परंपराएं हैं, वहां हिंसा का कोई सवाल ही नहीं है। हम सभी को सनातन परंपराएं स्वीकार्य हैं।

सलमान खुर्शीद की पत्नी और पुत्र भी साथ आए नजर

शहर के लालगेट पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकताओं का जमावड़ा शुरू हुआ। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, उनकी पत्नी और पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी पहुंची। इतना ही नहीं बेटे रईस खुर्शीद भी पिता के साथ जिले में हो रहे राजनैतिक कार्यक्रम में नजर आए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सलमान खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के साथ कई विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रही हैं। जिले में भी कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ चलना होगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के मूल स्वरूप को बदलना चाहती है। हम हमेशा देश के संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। अगर जरूरत पड़ी तो देश के संविधान को बचाने को जान भी देने को तैयार रहेंगे।

“इंडिया और भारत नाम दोनो जुड़वा बच्चे जैसे”

इस दौरान इंडिया बनाम भारत को लेकर चल रहे घमासान पर भी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया इज भारत। हमें न ही स्टार्ट अप इंडिया से दिक्कत है, ना ही मेक इन इंडिया से दिक्कत है। भारतवर्ष प्राचीन नाम है और इंडिया आज के समय का सार्वजनिक नाम है। यह दोनो जुड़वा बच्चों जैसे हैं।

“जब चुनाव कराए भाजपा, तब उसका जाना तय”

वहीं इस दौरान सलमान खुर्शीद ने दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीति को पहचान चुकी है। अब भाजपा के ऊपर है कि वह कब जाना चाहती है। चाहे अभी चुनाव हो या चार महीने बाद, जनता बदलाव ही चाहती है। भाजपा का ना तय है।

“बयानबाजी करने वालों को सनातन धर्म की समझ नहीं”

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर जब सवाल किया गया तो सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म की समझ नहीं है। वही इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्हें चाहिए कि वह बैठकर सनातन धर्म पर चर्चा कर लें।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी बोले सलमान

वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के काद्यावर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कराएं कैसे कराएंगे, इसका भारत के संविधान में और कानून में जो भी प्रावधान हो वह है सामने रखें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button