देशबड़ी खबर

अरुणाचल के तवांग सेक्टर में झड़प, 300 चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने खदेड़ा

  • भारत के क्षेत्रीय कमांडर ने चीन के अपने समकक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग करके मुद्दा उठाया
  • आमने-सामने झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं, चीन के 30 सैनिक घायल
  • बंदी बनाये गए कुछ चीनी सैनिकों को पूछताछ और औपचारिक संवाद के बाद रिहा किया गया

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस झड़प में भारत के जवानों ने एलएसी के करीब आये करीब 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है। इस संघर्ष में कम से कम 30 चीनी सैनिकों के घायल होने की सूचना है। कुछ घायल भारतीय सैनिकों को गुवाहाटी लाये जाने की खबर मिली है। घटना के बाद इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय सेना के क्षेत्रीय कमांडर ने चीनी पक्ष के अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की है।

सेना ने एक बयान में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में भारत और चीनी पक्ष 2006 से अपने-अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने 09 दिसंबर को तवांग सेक्टर में एलएसी के करीब पहुंच गए, जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। इसके बाद कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना के क्षेत्रीय कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए मौजूदा सिस्टम के अनुसार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए चीनी पक्ष के अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।

रिपोर्ट के अनुसार 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चोटी की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। ये चोटी अभी बर्फ से ढकी हुई है। भारत के जवानों ने एलएसी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को पीछे धकेलकर उनके इस इरादे को नाकाम कर दिया। सेना के सूत्रों के अनुसार इस झड़प में भारत से ज्यादा चीन के जवान जख्मी हुए हैं। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस झड़प में कम से कम 30 चीनी सैनिकों के घायल होने की सूचना है। कुछ घायल भारतीय सैनिकों को गुवाहाटी लाये जाने की खबर मिली है।

एक रक्षा अधिकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प के बाद कुछ चीनी सैनिकों को भारतीय पक्ष में बंदी बना लिया गया था, जिनसे पूछताछ की गई और चीनी समकक्ष के साथ औपचारिक संवाद के बाद रिहा कर दिया गया। चीनी पक्ष में घायलों की संख्या बहुत अधिक है, जिनकी संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है और इनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी, जो भारी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे। इस झड़प में कम से कम 25-30 भारतीय सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button