देशबड़ी खबर

बंगाल में बीजेपी का तगड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह रविवार को घ bnd           रवापसी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह रविवार को घरवापसी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई।

अर्जुन सिंह साल 2001 में टीएमसी से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वो बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी ने बैरकपुर से टिकट दिया और वो सांसद बन गए। करीब तीन साल बाद वो एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में चले गए हैं। अर्जुन सिंह के राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ हुई थी। बाद में टीएमसी ज्वाइन कर लिए थे और विधायक भी बने थे।

अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘अर्जुन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत, जिन्होंने बीजेपी में विभाजनकारी ताकतों को खारिज कर दिया है और आज टीएमसी परिवार में शामिल हो गए। देश भर के लोग पीड़ित है और उन्हें अब पहले से कहीं ज्यादा हमारी जरूरत है। आइए लड़ाई को जारी रखें।’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button