देशबड़ी खबर

भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की विकृत राजनीति से बचेंः प्रधानमंत्री

  • भाजपा को 25 साल की राष्ट्रहित सर्वोपरि योजना तैयार करने की प्रेरणा दी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्ष देश की विकास की राजनीति को विकृत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है। जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर घोलने की कोशिश हो रही है। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विकास की राजनीति से भटकना नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। पदाधिकारियों की आज से शुरू दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों को विपक्ष की राजनीति के प्रति आगाह करते हुए केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भाजपा को राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति पर निरंतर बढ़ते हुए अगले 25 वर्षों की योजना तैयार करने की भी प्रेरणा दी।

विपक्ष पर विकास की राजनीति से लोगों को भटकाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने देश में भाषा के आधार पर हो रही राजनीति का विशेष रूप से उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए भारत की सभी भाषाएं भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब हैं। भाजपा हर किसी को पूजनीय मानती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसंघ के जमाने से ही पार्टी नेताओं की राजनीति राष्ट्रहित सर्वोपरि की रही है। हमने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी देश को आगे ले जाने और गरीबों के हित के लिए पार्टी काम करती रहेगी। भाजपा की राजनीति एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रही है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर परिश्रम की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें आजादी के लिए मिटने वालों के सपनों के लिए काम करना होगा। हम अधीर हैं। बेचैन हैं। और जब तक आजादी के मतवालों का ऋण नहीं चुका देते दिन-रात मेहनत करते रहेंगे। भाजपा को लोकतंत्र का संरक्षक बताते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किपिछले आठ वर्ष से केंद्र में भाजपा सरकार के काम के चलते लोगों में अब देश की वितरण प्रणाली पर विश्वास पैदा हुआ है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। वह काम पूरा होते देखना चाहते हैं। यह विकास की राजनीति के लिए सकारात्मक है। लोगों का यह नजरिया सरकारों को जनहित में कार्य करने के लिए दबाव में रखता है।

उन्होंने कोविड-19 कालखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाने में कई कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास रहा है। आज भाजपा के देश में 1400 से ज्यादा विधायक और 400 सांसद हैं। राज्यसभा में भी पार्टी 100 का आंकड़ा छूने जा रही है। इस उपलब्धि के बावजूद हमें रुकना नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वंचितों को मिले, इसके लिए प्रयास करें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button