देशबड़ी खबर

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, खरगोन में पुल से नीचे गिरी बस, 22 लोगों की मौत, 25 घायल

खरगोन। खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कुल 22 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि 15 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि कर दी है। 20-25 लोग घायल हैं। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

हादसे में नौ महिलाएं, तीन बच्चे और नौ पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक खरगोन के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 22 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस श्रीखण्डी से इंदौर जा रही थी। हादसा सुबह नौ बजे हुआ।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

1. विवेक, पुत्र प्रेमचंद पाटीदार (23 साल) निवासी- गंधावड़ थाना ऊन खरगोन
2. सोम, पुत्र दिनेश (11 माह) निवासी- घेगांवा थाना ऊन खरगोन
3. दुर्गेश, पुत्र साजन सिंह (20 साल) निवासी- मोटापुरा थाना ऊन खरगोन
4.मुस्कान पुत्र कालू (14 साल) निवासी-देवगुराड़िया इंदौर
5.संजय, पुत्र पंडरी (30 साल) निवासी- सुरपाल थाना ऊन खरगोन
6. देवकी, पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी- धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
8. संतोष, पुत्र गंगाधर बारचे (45 साल) निवासी- छालपा मेनगांव खरगोन
9.साविता बाई, पति भगवान वर्मा  निवासी – मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर (60 साल) निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
11. प्रियांशु पुत्र लखन (1 साल) निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
12. आँचल पुत्र सुंदरलाल वास्कले (18 साल)  निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
13. लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले (32 साल) निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले (75 साल) निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
15. विजय, निवासी सुरपाला थाना ऊन खरगोन
16. सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
17. मलु बाई पति भगवान, निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
18. कान्हा पुत्र संतोष पाटीदार, पिपरी थाना ऊन खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार, निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
20. पिंकी पति कालू वास्कले, निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
21.सुमित पुत्र कमल, निवासी बोरखड़ थाना मनावर, धार
22. अर्जुन, निवासी जोटपुर थाना मनावर

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेहद दुखद घटना है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर अधिकारी तत्काल पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि हादसे में 15 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक यात्री की मौत अस्पताल में हुई है। राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी है। बस ओवरलोड थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

45 से ज्यादा यात्री सवार थे

बस क्रमांक एमपी 10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बस तेज रफ्तार थी और ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख सका और रैलिंग तोड़ते हुए बस सूखी नदी में जा गिरी।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 6-6 लाख

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से खरगोन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की है।

राज्य सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button