देशबड़ी खबर

Assembly elections 2022: 15 जनवरी तक रोड शो, बाइक रैली और जुलूस पर रोक, चुनाव आयोग ने कहा- स्थिति देखकर दी जाएगी ढील!

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक सभी तरह की जनसभाओं पर रोक लगा दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों को सुझाव है कि वह अपना कैंपेन डिजिटल तरीके से करें. उन्होंने कहा कि इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और नए निर्देश जारी किए जाएंगे, तब तक कोई पद यात्रा, साईकिल यात्रा या रोड शो नहीं होगा.

आयोग ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का विकल्प भी दिया जाएगा. कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा. इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं सभी पांच राज्यों में 10 मार्च को मतगणना होगी.

CEC सुशील चंद्रा ने कहा, “उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा, कोविड के मद्देनजर सुरक्षित चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है. इन पांच राज्यों में 18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 8.5 करोड़ महिला मतदाता हैं.”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button