देशबड़ी खबर

चीन से सटी सीमा पर तैनात जवानों से मिलने पहुंचे सेना प्रमुख, संवेदनशील इलाकों का दौरा किया

भारत के थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए। यहां उन्होंने चीन से सटे सीमाई इलाकों का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की। जनरल पांडे ने एलएसी के करीब संवेदनशील क्षेत्रों का भी जायजा लिया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के करीब डेढ़ महीने बाद जनरल पांडे ने यह महत्वपूर्ण दौरा किया है।

बताया गया है कि जनरल पांडे ने पूर्वी अरुणाचल में एलएसी के करीब तैनात सैन्य टुकड़ियों की तैयारियां देखीं। उन्हें सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। थलसेना प्रमुख ने जवानों को चौकसी बढ़ाने और मजबूती से निगरानी करने का मंत्र भी दिया।

दो दिन पहले पूर्वी कमान के मुख्यालय पहुंचे थे जनरल पांडे
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को जनरल पांडे ने पूर्वी कमान के कोलकाता स्थित मुख्यालय का दौरा किया था। यहां उन्होंने अफसरों से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी कमान के कोलकाता मुख्यालय के वरिष्ठ कमांडरों ने सेना प्रमुख को सैनिकों की तैनाती सहित विभिन्न परिचालन मामलों के बारे में जानकारी दी।

पूर्वी कमान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सेक्टर में एलएसी की निगरानी करती है। सेना ने कहा कि जनरल पांडे ने पेशेवर तरीके का पालन करने और कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की सराहना की। सेना ने एक ट्वीट में कहा कि जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी कमान मुख्यालय कोलकाता का दौरा किया और उन्हें परिचालन संबंधी तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button