देशबड़ी खबर

गुजरात में भाजपा के सभी मंत्रियों ने दे दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

गुजरात की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार के कुल 16 मंत्रियों ने  इस्तीफा दे दिया है।ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गुजरात में भाजपा सरकार कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ समारोह का आयोजन होगा।

कितने नए मंत्री मिल सकते हैं?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुजरात की भाजपा सरकार के कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल के लगभग 5 मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है  जबकि कई पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। वहीं, कैबिनेट में 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी संग हुई थी बड़ी बैठक

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात भाजपा के नेतृत्व, जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल थे, उनके साथ लंबी बैठक की थी। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार समेत संगठन की भूमिकाओं में नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि कार्यभार संभालने वाले सभी नए चेहरे गुजरात के लोगों से जुड़ें और अपनी भूमिका संभालने के तुरंत बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दें।

क्या है कैबिनेट गठन का नियम?

गुजरात के मंत्रिपरिषद में अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत 17 मंत्री थे। इनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री थे जबकि इतने ही राज्य मंत्री थे। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल कुल 182 सदस्यों वाली है। इनमें से कुल संख्या के 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। इसी महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने थे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button