देशबड़ी खबर

4 राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद मां से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पांव छूकर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश समेत देश के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. गुजरात में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी तेज कर दी है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचे थे और जहां उन्‍होंने मेगा रोड शो भी किया.

पांच राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी अब गुजरात पहुंचे हैं. गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी में रोड शो किया. एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो करीब 10 किलोमीटर दूर गांधीनगर में बीजेपी के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ पर समाप्त हुआ.

 

इसके बाद पीएम मोदी ने पंचायत महासम्मेलन में हिस्सा लिया. पंचायत महासम्‍मेलन में पीएम मोदी ने कहा, गुजरात बापू और सरदार वल्लभभाई पटेल की धरती है. यहां हमेशा ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर गांवों की बात होती है. आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं. हम बापू के सपने ग्रामीण विकास को जरूर पूरा करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी की जंग में जो सपने देखकर खुद को आहूत किया, अपनी जवानी खपा दी, उनके सपनों को साकार किया जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी हमारे छोटे किसानों ने यह सुनिश्चित किया कि खाने की कोई कमी न हो. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा खर्च पानी पर है. हम बांध बनाकर पानी बचा रहे हैं. हमने अपने गांव के चारों ओर एक बांध बनाने और पानी के प्रवाह को रोकने का फैसला किया. हम गांव में गांव का पानी के संकल्प को पूरा करेंगे.

पीएम मोदी ने ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही

पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए. पूरे गांव को एक साथ आना होगा. तय करना होगा कि आजादी के 75 साल में हम गांव में जगह तलाशें और वहां 75 पेड़ लगाएं. 75 किसानों ने इस साल से ऑर्गेनिक खेती शुरू करने का फैसला किया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button