देशबड़ी खबर

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 20 की मौत

छपरा/पटना। बिहार के सारण जिले में शराब ने कहर बरपाया है। मंगलवार रात से बुधवार तक जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, सदर अस्पताल छपरा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह की शराब के सेवन से इनकार किया है लेकिन मृतकों के परिजनों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर धनंजय कुमार के मुताबिक सभी लोगों ने किसी संदिग्ध लिकर का सेवन किया था। यह संदिग्ध लिकर क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मढौरा डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मशरख और इसुआपुर इलाके में देसी शराब की बड़ी खेप पहुंची थी, जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने पिया था। 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी ने 20-20 रुपये में देसी शराब के पाउच खरीदकर पीया था। सभी लोग एक किलोमीटर के दायरे में आसपास रहते हैं।

परिजनों के मुताबिक सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर में आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। जैसे ही घर लौटे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से तेज बुखार चढ़ गया। उल्टियां होने लगीं। पेट दर्द की शिकायत होने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही मंगलवार की रात पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हुई है।

सदर अस्पताल छपरा द्वारा दी गई मृतकों की सूची

नाम उम्र पिता का नाम पता

1. मुकेश शर्मा – 30 वर्ष -बच्चा शर्मा – हनुमानगंज थाना , मसरख, जिला- सारण

2. अमित रंजन-38 वर्ष – द्विजेंद्र कुमार सिन्हा – डोईला थाना, इसुआपुर सारण

3. संजय सिंह – 45 वर्ष – वकील सिंह- डोइला, इसुआपुर सारण

4. विजेन्द्र यादव – 46 वर्ष – स्व. नरसिंह राय- डोईला थाना इसुआपुर

5. रामजी साह-55 वर्ष-गोपाल साह-शास्त्री टोला, थाना मसरक, सारण

6. कुणाल कुमार सिंह-38 वर्ष-भदु सिंह- मसरख यदु मोड़,थाना मसरख, सारण

7. नासिर हुसैन- 42 वर्ष-समसुद्दीन-मसरख तख्त थाना मसरख सारण

8. जयदेव सिंह-43 वर्ष -बिंदा सिंह -गांव बेंग छपरा थाना मसरक

9. रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा थाना मसरक सारण

10. चंद्रमा राम-48 वर्ष- हेमराज जी- स्व. जीताराम- मसरख ,थाना मसरक,सारण

11. विक्की महतो- 16 वर्ष- महतो-सुरेश महतो-मढ़ौरा

12. भरत राम पुत्र मोहर राम मशरक तख्त

13. गोविंदा राम पुत्र घिनावन राय पचखंडा मसरख

14. मनोज राम पुत्र सपूत राम दुर्गौली की इलाज के दौरान मौत हुई है।

इनके अलावा पांच अन्य लोगों की मौत का दावा उनके परिजन कर रहे हैं। इनमें हरेंद्र राम पुत्र गणेश राम निवासी मशरख तख्त, मंगल राय पुत्र गुलराज राय निवासी मशरख, अजय गिरी पुत्र सूरज गिरी, ललन राम पुत्र करीमन राम निवासी मशरख और प्रेमचंद साह पुत्र मुनिलाल साह निवासी रामपुर अटौली, इसुआपुर हैं।

लोगों की माने तो मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जहरीली शराब की भनक प्रशासन को लगते ही सदर अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। देर रात तक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी भाग-दौड़ करते देखे गए। हालांकि, जहरीली शराब के सेवन पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button