देशबड़ी खबर

बदलता भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मोदी विजन का चमत्कारः शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पिछली सरकारों ने हमें विदेशी तंत्र दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वेदशी का मंत्र दिया है। वंदे भारत रेल पूरी तरह से स्वदेशी है। भोपाल में लगे फौजी मेले में प्रदर्शित युद्ध पोत, टैंक और अन्य उपकरण भी स्वदेशी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मोदी विजन का चमत्कार है। उनके नेतृत्व में पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश भी बदल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्स्प्रेस को रवाना करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सौभाग्य का फिर से उदय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी फिर से हमारे प्रदेश पधारे हैं। जो कभी पिछली सरकारों में गंदे और बदबू मारते हुए रेलवे स्टेशन होते थे, उनको वर्ल्ड क्लास के शानदार रेलवे स्टेशन में बदला गया है, यह मोदी विजन है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार आए तो हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया गया और आज यह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बना है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। इससे हम भोपाल से दिल्ली कम समय में पहुँच सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ही नहीं शानदार हाई-वे, साढ़े चार लाख लम्बी सड़कें मध्य प्रदेश की धरती पर बनी हैं। सिंचाई क्षमताओं का विस्तार हुआ है, 98 लाख गरीबों को मकान, 82 लाख गैस कनेक्शन, 80 लाख किसानों को सम्मान निधि, एक करोड़ 15 लाख लोगों को राशन, तीन करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड और 25 लाख लोगों का मुफ्त इलाज दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्य प्रदेश भी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे नशे पर नियंत्रण भी मोदी विजन का ही एक मंत्र है। इस दिशा में आज से मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों के साथ चलने वाले अहाते बंद कर दिये गये हैं।

रानी कमलापति स्टेशन के आधुनिकीकरण ने 1200 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का मार्ग प्रशस्त किया

समारोह में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे में अभूतपूर्व परिवर्तन किए हैं। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के परिणाम स्वरूप बहुत विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का संकल्प लिया था। इस संकल्प की सिद्धि में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का महत्वपूर्ण स्थान है। इस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जो अनुभव प्राप्त हुए उसके आधार पर प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 1200 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश में छोटे-बड़े कुल 80 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम जारी है। जनता को अधिक से अधिक सुविधाएँ मिलें, यह डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने मध्य प्रदेश में रेलवे प्रोजेक्टस में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button