मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उनके फेसबुक अकाउंट से दी नए साल की शुभकामनाएं, एक्टर को याद कर इमोशनल हुए फैंस

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असामयिक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया था. वो इंडस्ट्री से सबसे लविंग सेलिब्रिटीज में से एक थे. सुशांत के निधन के बहुत समय बाद तक उनके फैंस उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. इस नए साल पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर सुशांत को उनके फैंस के बीच जिंदा करने की कोशिश की है. उन्होंने सुशांत की फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए बधाई संदेश लिखा है.

नए साल के स्वागत में हर सेलिब्रिटी अपने-अपने फैंस को अलग-अलग तरह से बधाई दे रहे हैं लेकिन साल का पहला दिन खास तब हो गया जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत में फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए बधाई संदेश पोस्ट हुआ. हालांकि वो पोस्ट उनकी बहन ने लिखा था लेकिन इतने से ही दर्शकों के बीच सुशांत की मौजूदगी का अहसास ताजा हो गया. इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस खूब कमेंट करके अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं. बहुत से फैंस तो उन्हें याद करके इमोशनल भी हो रहे हैं.

सुशांत के अकाउंट से हुआ पोस्ट देख भावुक हुए फैंस

नए साल के दिन सुशांत की बहन ने उनके फेसबुक अकाउंट से शुभकामना संदेश पोस्ट करके उनके फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया. स्वेता ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं. यह श्वेता सिंह कीर्ति हैं जो भाई की तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं दे रही हैं. इस पोस्ट के होने के बाद से ही फैंस की भावनाएं जाग गईं और पोस्ट में सुशांत को याद करते हुए फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए. एक फैंस ने लिखा कि एक पल के लिए मेरी धड़कने रुक गई थीं वैसे नया साल मुबारक हो सुशांत. एक फैंस ने लिखा ‘आई लव यू सुशांत.

सुशांत की बहन श्वेता ने अपने अकाउंट से भी दी शुभकामनाएं

इसमें कोई संदेह नहीं सुशांत के फैंस उन्हें आज भी वैसे ही याद करते हैं और उनसे जुड़ी चीजों को संभाल कर रखते हैं. इससे पहले श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था कि आप सभी को और आपके परिवार को नए साल की शुभकामनाएं. हम हमेशा साथ रहें और सत्य की खोज करते रहें. आप सभी को ढ़ेर सारा प्यार. सभी को शुभकामनाएं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button