ताज़ा ख़बरमनोरंजन

तुनिशा की मौत के लिए शीजान, उसकी मां और बहन जिम्मेदार: वनिता शर्मा

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने संगीन आरोप लगाया कि तुनिशा की मौत के लिए शीजान, उनकी मां और बहन जिम्मेदार है। वनिता शर्मा ने आशंका जतायी कि उनकी बेटी की इन लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की होगी। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन कर असलियत का पता लगाने और आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

वनिता शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी मजबूत दिल की थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। जीशान की मां और बहन तुनिशा को जबरन दरगाह में ले जाते थे और उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा को प्रताडि़त किया जा रहा था। यहां तक कि शीजान की मां ने तुनिशा को कुत्ते की देखभाल के लिए मजबूर किया। शीजान ने उनकी बेटी तुनिशा से शादी का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भी उसका अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। एक बार तुनिशा ने शीजान के मोबाइल फोन पर अन्य लड़कियों के फोन चैट पढ़ लिए थे, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

शर्मा ने कहा कि अगर शीजान का अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था तो उसने तुनिशा को क्यों फंसाया। जिस दिन तुनिशा ने आत्महत्या की, उस समय शीजान वहीं उपस्थित था और उसी ने तुनिशा को मौके से बाहर निकाला था। वनिता शर्मा ने कहा कि यह सब जिस तरीके से हुआ, उससे उन्हें लग रहा है कि तुनिशा ने आत्महत्या नहीं की ,बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button