मनोरंजन

एकता कपूर भी हुईं कोविड-19 का शिकार, बोलीं- मेरे संपर्क में आए लोग प्लीज अपना टेस्ट कराएं

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों के एक के बाद एक कोविड-19 पॉजिटिव आने की खबरें सामने आ रही हैं. अब निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी कोरोनावायरस का शिकार हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद एकता कपूर ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. एकता कपूर का कहना है कि उन्होंने हर तरह से सावधानी बरती, लेकिन फिर भी वह कोरोनावायरस पॉजिटिव आई हैं. इतना ही नहीं, एकता कपूर ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) कराने का आग्रह किया है.

पिछले साल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली टीवी सीरियल्स और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट मे लिखा है- “सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मैं सभी से आग्रह करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं कृपया करके अपना टेस्ट जरूर करवाएं.”

कोरोनावायरस एक बार फिर से फिल्म और टीवी जगत के सितारों पर कहर बनकर टूटा है. आज यानी सोमवार की सुबह ही अभिनेत्री जॉन अब्राहम ने जानकारी दी कि वह भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं. जॉन ही नहीं, उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोनावायरस का शिकार हुई हैं. दोनों फिलहाल ठीक हैं और आइसोलेशन में हैं.

एकता और जॉन से पहले अर्जुन कपूर, मृणाल ठाकुर, माहीप कपूर, सीमा खान, करीना कपूर खान, नकुल मेहता और अमृता अरोड़ा जैसी हस्तियां भी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुकी हैं. एक तरफ कई सितारे कोरोनावायरस का शिकार हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ हस्तियां लोगों से कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह कर रही हैं. आलिया भट्ट से लेकर अनुष्का शर्मा तक, ने कोविड नियमों का पालन करने की गुजारिश अपने फैंस से की है.

फिलहाल, एकता कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स के साथ प्रोड्यूसर ने साल 2022 की शुरुआत की है. इनमें से कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनकी शूटिंग हो चुकी है, लेकिन उनका रिलीज होना अभी बाकी है. बाकी के कुछ प्रोजेक्ट्स अभी पाइपलाइन में हैं. इस साल एकता कपूर अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, नीना गुप्ता, दिशा पाटनी जैसे बड़े नामों के साथ काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. फिलहाल, अभी एकता कपूर के किसी भी प्रोजेक्ट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button