बड़ी खबरमनोरंजन

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में ED का खुलासा, जान्ह्वी कपूर, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर को भी मिले थे महंगे गिफ्ट्स

ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है टीवी के मुताबिक सुकेश ने न सिर्फ जैकलिन फर्नांडीस और नोरा फतेही को महंगे गिफ्ट दिए थे बल्कि उसकी लिस्ट में सारा अली खान भूमि पेडणेकर और जानवी कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ईडी ने इस केस की जांच को जब आगे बढ़ाया तो उसमें इन एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए हैं. आपको बता दें के सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी झूठी पहुंच और रसूख के साथ-साथ पैसे की चकाचौंध दिखाकर इन एक्ट्रेसेस को अपने जाल में फंसा लिया था जिनमें जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसकी जो फोटोग्राफ्स वायरल हुई उन्होंने सभी के होश उड़ा दिए.

जैकलीन की खुली थी पोल

इस केस में ईडी पहले ही अपनी चार्जशीट फाइल कर चुकी है. इसमें बताया गया था कि जैकलीन को सुकेश ने करोड़ों के गिफ्ट दिए थे. जिनमें डायमंड की ज्वैलरी के अलावा लग्जरी कार, 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और इसके अलावा महंगी बिल्लियां भी शामिल हैं जिन्हें जैकलीन अपने फोटोज़ में भी दिखा चुकी हैं. इसके अलावा उसके फोन से जैकलीन के साथ सुकेश को जो फोटो सामने आई थी उनमें दोनों की करीबी देखकर जैकलीन की पोल खुल गई थी. घबराकर उन्होंने मीडिया से अपील की थी कि वो सुकेश के साथ उनकी इस तरह की फोटो न छापें.

नोरा फतेही बनीं सरकारी गवाह

नोरा फतेही पर भी सुकेश से महंगे गिफ्ट्स और लग्जरी कार लेना का आरोप लगा था. उन्हें ईडी ने कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था. नोरा ने खुद को फंसता देख ईडी को सब सच बताना ही बेहतर समझा. जिसके बाद उन्होंने खुद को विक्टिम करार दे दिया. उन्होंने कहा कि वो सुकेश के बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानती थीं. उनकी मुलाकात सुकेश से उनके मेकअप आर्टिस्ट के जरिए हुई थी. इसमें सुकेश की पत्नी मारिया पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई. मारिया भी इस केस में सुकेश के साथ आरोपी है. नोरा ने लग्जरी कार के बारे में बताया कि उन्होंने चेन्नई में हुए एक ईवेंट की फीस के तौर पर ये कार ली थी. वो सुकेश के साथ किसी तरह के मनी लॉड्रिंग में शामिल नहीं थीं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button