मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ में आतंकवाद की असलियत उजागर करने पर संरक्षणदाता तिलमिला रहे: विवेक अग्निहोत्री

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों व उन दिनों के हालातों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी सोमवार को बिना किसी पूर्व जानकारी के कानपुर पहुंचे। यहां पर वह आर्य नगर स्थित अपने ननिहाल गए। इस बात की जानकारी जैसे ही मीडिया को लगी वहां कवरेज करने वाले पत्रकारों की भीड़ पहुंच गई।

पत्रकारों से ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद के व्यवसाय की असलियत को उजागर किया है, यही वजह है कि अब आतंकवाद के नाम पर धंधे चलाने वाले इससे तिलमिला रहे हैं।

आर्यनगर में अपनी ननिहाल आए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता व अभिनेत्री पल्लवी जोशी यहां काफी देर तक रूके। ननिहाल में सभी लोगो का हाल चाल भी जाना। इस बीच जैसे ही उनके आने की खबर आस पड़ोस में लगी, तो यहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग उनकी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने लगे।

फिल्म से आतंकवाद के व्यवसाय को उजागर करने वाले विवेक अग्निहोत्री ने यहां पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि आतंकवाद एक व्यवसाय बन गया है। जब आप किसी बिजनेस को उजागर करेंगे तो इससे जुड़े लोग तिलमिलाएंगे, वही अब हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने यह भी साफ किया है कि जो सैनिकों पर आरोप लगाए जाते थे, वह निराधार हैं। ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव तक के गुजरात और लखीमपुर की घटनाओं पर फिल्म बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह राजा हैं और हम रंक हैं। किसने रोका है, उन्हें जिस विषय पर फिल्म बनानी हैं, वह बनाएं।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को दिखाए जाने की शुरूआत नवम्बर में अमेरिका से हुई थी। उसके बाद इसे हर देश से सराहना मिल रही है। फिल्म बनाने के आइडिया को लेकर कहा कि, उन्हें मां सरस्वती से इसके लिए आर्शीवाद मिला। अगले प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में उनका ननिहाल है और यहां पर वह अक्सर आते रहते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button