कारोबार

IT सेक्टर के लिए शानदार रहा 2021, रेवेन्यू 200 बिलियन डॉलर के पार लेकिन नौकरी छोड़ने की दर भी ऑल टाइम हाई पर

आईटी उद्योग के निकाय नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि देश के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर अपने चरम को छू चुकी है. नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजम ने कहा कि अगर दिसंबर तिमाही में टॉप-10 आईटी कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो ऐसा लगता है कि नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में यदि कमी नहीं है, तो भी यह स्थिर है. आईटी कंपनी टीसीएस में व्यापार और प्रौद्योगिकी सेवाओं के प्रमुख रामानुजम ने नैसकॉम की रणनीतिक समीक्षा संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उम्मीद है कि आईटी क्षेत्र में हम इस समस्या के चरम को छू चुके हैं और आगे स्थिति बेहतर होगी.’’ नैसकॉम के अनुसार हाल की तिमाहियों में दुनियाभर की कंपनियों से डिजिटलीकरण की मांग बढ़ने से कई कंपनियों ने 20 फीसदी से अधिक कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सूचना दी है.

आईटी कंपनियों ने प्लान से ज्यादा नए स्टॉफ की हायरिंग की है. एंप्लॉयी को रोकने के लिए रिटेंशन बोनस जारी किया गया. शानदार इंक्रीमेंट दिया गया. इसके अलावा स्टॉफ को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई और जरूरी एंप्लॉयी को प्रमोशन भी दिया गया. इसके अलावा भी एचआर डिपार्टमेंट की तरफ से तरह-तरह की स्ट्रैटिजी अपनाई जा रही है.

50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं

दुनियाभर में आईटी सर्विस की मांग बढ़ी है. इसके कारण इस सेक्टर में करीब 15.5 फीसदी का उछाल आया है. यह पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है. यह 227 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस सेक्टर में अभी 50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं.

इस वित्त वर्ष 4.5 लाख लोगों को रोजगार दिया

अपनी रिपोर्ट में नैसकॉम ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक इस सेक्टर में 4.5 लाख लोगों को सीधा रोजगार दिया है. यह अब तक का रिकॉर्ड है. अगला वित्त वर्ष में आईटी सेक्टर के लिए शानदार रहने की उम्मीद है. अगले साल भी डिजिटल डिमांड बनी रहेगी जिसके कारण इस सेक्टर का तेजी से ग्रोथ होगा. 2026 तक इस इंडस्ट्री का आकार 350 बिलियन डॉलर का हो जाएगा.

डायरेक्टर एंप्लॉयमेंट में 10 फीसदी की तेजी

नैसकॉम ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में आईटी सर्विस कंपनियों का टोटल रेवेन्यू 116 बिलियन डॉलर रहा. इसमें सालाना आधार पर 16.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट का रेवेन्यू 44 बिलियन डॉलर रहा और इसमें 13.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सॉफ्टवेयर का रेवेन्यू 17 बिलियन डॉलर रहा और इसमें 7.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. ई-कॉमर्स रेवेन्यू में 79 बिलियन डॉलर रहा और इसमें 39 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. डायरेक्टर एंप्लॉयमेंट में 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

2021 में ग्लोबल टेक एक्सपेंडिचर 4.2 ट्रिलियन डॉलर

साल 2021 में ग्लोबल टेक एक्सपेंडिचर 4.2 ट्रिलियन डॉलर रहा. सालाना आधार पर इसमें 9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी. 2020 में इसमें महज 0.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी. डिजिटल टेक्नोलॉजी स्पेंडिंग में दो गुना उछाल आया है.सॉफ्टवेयर एंड सर्विस ए्क्सपेंडिचर 1.7 ट्रिलियन डॉलर रहा है और इसमें 8.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button