कारोबार

एचडीएफसी बैंक ने जालसाजी से सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘विजिल ऑन्टी’ कैम्पेन किया लॉन्च

स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न भारतीयों को सुरक्षित बैंकिंग की आदतों का पालन करने की प्रेरणा देकर मनाया लोला कुट्टी फेम की मिस अनुराधा मेनन इस कैम्पेन का मुख्य चेहरा होंगी

मुंबई। आज एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की कि बैंक ने भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक नया कैम्पेन, ‘विजिल ऑन्टी’ लॉन्च किया है। यह कैम्पेन पूरे देश के लोगों को सुरक्षित बैंकिंग की आदतों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह बैंक के लोकप्रिय ‘मुँह बंद रखो’ अभियान का पूरक है, जो लोगों से अपनी बैंकिंग की गोपनीय जानकारी अन्य लोगों से साझा न करने का आह्वान करता है। मिस अनुराधा (अनु) मेनन, जिन्होंने लोला कुट्टी के किरदार को लोकप्रिय बनाया, वो इस कैम्पेन का मुख्य चेहरा होंगी। मिस मेनन विजिल ऑन्टी के रूप में अनेक वीडियो, रील, चैट शो के माध्यम से सुरक्षित बैंकिंग के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगी।

विजिल ऑन्टी नागरिकों को सतर्क रहने और वित्तीय जालसाजों के काम करने की विधि के बारे में जानकारी देंगी और बताएंगी कि साईबर फ्रॉड की कोशिशों को पहचानकर खुद को उनसे सुरक्षित कैसे रखा जाए। वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चैट शो को होस्ट करेंगी और सेलिब्रिटी मेहमानों के साईबर फ्रॉड्स की कुछ हालिया घटनाओं पर बात करेंगी।
विजिल ऑन्टी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मौजूद होंगी और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होंगी। ग्राहकों के साथ कनेक्ट होने के लिए उनका अपना व्हाट्सऐप नंबर $91 72900 30000 होगा। साईबर फ्रॉड्स के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एचडीएफसी बैंक की वेबसाईट पर एक समर्पित पेज अलग से होगा।

इस अभियान के लॉन्च के बारे में श्री समीर रातोलिकर, चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, एचडीएफसी बैंक ने कहा, ‘‘फ्रॉडस्टर सोशल इंजीनियरिंग के हथकंडों का इस्तेमाल करके ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकालने लगे हैं। विशेष सेवाओं या मदद का लालच देकर जालसाज ग्राहकों से उनकी पिन, ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग की जानकारी मांगते हैं। इसलिए ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग की विधियों और जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथकंडों के बारे में शिक्षित करने व जागरुक बनाने की जरूरत है। एचडीएफसी बैंक में हम यह जागरुकता बढ़ाने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं।’’

श्री रवि संथनम, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एवं हेड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स एवं मैनेज़्ड प्रोग्राम्स, एचडीएफसी बैंक ने कहा, ‘‘ऑनलाईन दुनिया में ग्राहक फूड से लेकर ट्रैवल एवं मनोरंजन तक विविध विषयों की जानकारी व मार्गदर्शन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से प्राप्त करते हैं। इसलिए हमने अपना खुद का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, विजिल ऑन्टी बनाने का फैसला किया। यह इन्फ्लुएंसर ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग की विधियों के बारे में शिक्षित करेगा। इस भूमिका के लिए अनु मेनन बिल्कुल उपयुक्त हैं। लोगों के साथ वो प्रभावशाली तरीके से संलग्न हो जाती हैं; उनके सहज हाव-भाव और अनेक भाषाओं पर उनकी कमांड के कारण वो पूरे देश के लोगों को सुरक्षित बैंकिंग की विधियों की प्रेरणा देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। हमने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ऐसा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, जो लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाकर उन्हें जालसाजी से मुक्ति दिलाएगा।’’

यह अभियान चार से छः हफ्ते तक चलेगा और विजिल ऑन्टी का प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोशल मीडिया और/या व्हाट्सऐप पर उन्हें फौलो करने के लिए कहेगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विजिल ऑन्टी डिजिटल परिवेश में लगातार मौजूद रहेंगी और ग्राहकों को वित्तीय जालसाजी करने वालों के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी देगी रहेंगी तथा उन जालसाजों से सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में भी बताएंगी। एचडीएफसी बैंक सक्रियता से उपभोक्ताओं को जालसाजी से बचने के लिए शिक्षित कर रहा है और उनके बीच जागरुकता बढ़ा रहा है। नवंबर, 2021 से बैंक पूरे देश में 2800 से ज्यादा सुरक्षित बैंकिंग वर्कशॉप आयोजित कर चुका है। इन वर्कशॉप्स में विद्यार्थी, टीचर्स, शैक्षणिक संस्थान, कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ, वरिष्ठ नागरिक, चैनल पार्टनर्स और हाउसिंग सोसायटीज़ हिस्सा ले चुके हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button