पीलीभीतबिजनौर

ट्रांस क्षेत्र में स्वीकृत पुल का नहीं हो रहा निर्माण

पीलीभीत | राणाप्रतापनगर और रामनगर में पुल स्वीकृत हुए कई महीने बीत गए हैं। प्रशासन की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। इससे बारिश के दौरान क्षेत्रवासियों को बाढ़ के दौरान परेशानी झेलनी पड़ेगी।

ट्रांस क्षेत्र के राणाप्रतापनगर में बस अड्डे से कबीरगंज की ओर मुख्य मार्ग पर कई वर्ष पुरानी बनी सपटहिया पुलिया जर्जर हो गई है। बरसात के दौरान शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से पुलिया के ऊपर पानी बहने लगता है। इससे क्षेत्रवासियों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। उधर रामनगर-चंदनगर के मध्य गत वर्ष पूर्व पुलिया का लिंटर ध्वस्त हो गया है। ग्राम सभा की ओर से बोरियां लगाकर काम चलाऊ बना रखा है। इसके बावजूद उबड़ खाबड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस पर गुजरते समय खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं इस पुलिया में बरसात के दौरान नेपाल की बमनी नदी और शारदा का पानी चलने से चंदनगर, नेहरूनगर, भुरजुनियां, शास्त्रीनगर, हजारा गांव टापू बन जाते हैं। जरूरत मंद लोग नाव से निकलकर काम चलाते हैं। इलाके की समस्या को लेकर पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने दोनों स्थानों पर पुल के लिए सर्वे करवाकर स्वीकृत करा दिए हैं। लोक निर्माण विभाग की लचर व्यवस्था के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। पुलों का निर्माण न होने से इस बार फिर क्षेत्रवासियों को बाढ़ के दौरान परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button