Flash News

फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने अनिल सिंह के लिए जनसंपर्क कर मांगी वोट

मदन चौरसिया जिला संवाददाता उन्नाव *उन्नाव पब्लिक की लहर।भाजपा के फायर ब्रांड नेता उन्नाव लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने पुरवा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर भाजपा के संकल्प पत्र को लोगों के सामने रख भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह के लिए मांगी वोट और सरकार की गिनाई उपलब्धियां ।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा उन्नाव के सांसद व भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने आज पुरवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक अनिल सिंह के लिए जनसंपर्क अभियान को लेकर जैसे बिछिया में पहुंचे वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और गगन भेदी नारे लगाए।उसके बाद जैसे उनका काफिला पुरवा में भाजपा नेता उत्तमचंद लोधी के कार्यालय पर पहुंचा वहां पर उत्तमचंद के नेतृत्व में भाजपा सांसद साक्षी महाराज व विधायक अनिल सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के स्वागत किया। और वही पुरवा के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र नाथ द्विवेदी को साक्षी महाराज ने आज भाजपा की सदस्यता दिलाई सांसद ने तथा कहा कि इस बार पुरवा विधानसभा क्षेत्र से हमारे पास एक नहीं दो दो नेता है। एक अनिल सिंह और दूसरे उत्तम लोधी इस बार हम सब मिलकर के पुरवा विधानसभा क्षेत्र से दो लाख वोट दिलाकर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे ।जिस तरह से पिछले हमारे लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई आप लोगों ने उसी तरह हम सब मिलकर इस बार अनिल सिंह को जिताए उसके बाद सांसद व विधायक जी का काफिला नया खेड़ा में रामचंद्र लोधी के यहां पर पहुंचा वहां पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इसीअसगर गंज बाजार में वासुदेव लोधी मंडल मंत्री बिंदादिन रावत सेक्टर संयोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उसके बाद कार खिला गंगापुर चिरकुटी देवी मंदिर पर पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला डालकर गर्मजोशी के साथ सभी का स्वागत किया स्वागत का सिलसिला आगे बढ़ते हुए अहेसा बाजार में पहुंचा जहां पर मंडल मंत्री रामबाबू लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता को एकत्रित कर सांसद जी का और विधायक जी तथा सभी भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और वहां पर सांसद जी ने सरकार की घोषणा पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों को बिजली फ्री महिलाओं के लिए यात्रा फ्री जैसे सभी घोषणाओं पर विस्तृत जानकारी दी फिर काफिला गुलरिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष और प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित एक छोटी सभा में पहुंचा जहां पर लोगों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए साक्षी महाराज जिंदाबाद योगी मोदी जिंदाबाद अनिल सिंह जिंदाबाद के नारे लगाकर साक्षी महाराज का स्वागत किया यहां स्वागत करने वालों में योगेंद्र सिंह ग्राम प्रधान गुलरिहा ,मदन चौरसिया मण्डल महामंत्री विजय गुप्ता मंडल महामंत्री संतोष शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मंडल मंत्री उधम सिंह शिवेंद्र सिंह मंडल मंत्री दिनेश चौरसिया सेक्टर संयोजक अतुल दीक्षित सेक्टर संयोजक गौरी शंकर सिंह शुभम सिंह भूत अध्यक्ष सुखदेव सैनी राहत त्रिपाठी सोशल मीडिया प्रभारी आदि लोगों ने भव्य स्वागत किया वह इसके बाद लक्ष्मी खेड़ा में शिवराज रजनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया अतरौली में ब्लॉक प्रमुख दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सांसद जी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस बार विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के स्वागत कार्यक्रम में सांसद जी का भव्य स्वागत किया गया पुरवा में कमल खिलाने का लोगों से अपील की ।पुरवा मे इस बार अनिल सिंह को गरीब दलित पिछडों प्रबुद्धजनों का मिल रहा प्यार स्नेह से गांव गांव घर घर हो रहीं हैं अनिल सिंह की चर्चा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button