Flash News

गुरु पूर्णिमा के पर्व पर भाजपा मंडल सुकरौली के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिरों के पुजारियों सम्मानित किया

Akhilesh Kumar सुकरौली बाजार- कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र के. अंतर्गत विभिन्न मठ और मंदिरों के पुजारियों को अंगवस्त्र मीठा फल व दक्षिणा देकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीभागवत चौहान के नेतृत्व संयुक्त रूप में साधू सन्तो के श्री चरणों फल, फूल, मिष्ठान, गुरू दक्षिणा अर्पित कर अंग बस्त्र से सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाये गए कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से श्री हनुमान मन्दिर एवं काली जी, के पुजारी 80 बर्षीय चन्द्रिका यादव उर्फ नागा बाबा, पिपरहिया- तितिला, के कुटी के महंथ रंघ्धन साधू, सेमरी महेशपुर मे ब्रम्हबावा स्थान के पुजारी, पिपरपाती शिव मन्दिर के पुजारी, अक्टहवाघाट के जमकातर माताजी, महंथ श्री1008 त्यागी जी महराज, पिड़रा झारखण्डी महादेव जी, पुजारी जी, धोबहा बाबा स्थान के पुजारी, सहित दर्जनो मठ के पुजारियो को अंगबस्त्र, फल, फूल, मिष्ठान एवं गुरु दक्षिणा देकर सम्मानित करने के सभी गुरूजनो से आर्शि बाद प्राप्त किया । स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीभागवत चौहान, सुकरौली के पूर्व ग्राम प्रधान एवं बरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार पत्रकार, भाजपा के युवा नेता अंकित कुमार मद्धेशिया उर्फ बुलेट मद्धेशिया, राजेन्द्र कुमार, आदि ने सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किये। गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेता चौहान ने कहा कि गुरू पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरूजनों को समर्पित परम्परा है जिन्होंने कर्म योग के द्वारा आधारित व्यक्तित्व विकास के प्रबुद्ध वाणीयों के द्वारा अपने गुरु शिष्य परम्परा का पालन करने हेतु मार्गदर्शन करते है।, पिपरहिया कुटी के महंथ रंध्धन जी महराज कहा कि विना गुरु के ज्ञान एवं दक्षिणा का ज्ञान पूर्ण नही हो सकता।

   ऐसा भी माना जाता है कि व्यास पूर्णिमा वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है इस दौरान भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, सनोज विश्वकर्मा, बाबू नन्दन सिंह, सुरेश गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नन्द किशोर उर्फ पप्पू नाथानी ने बगरादेऊर मन्दिर के महंथ को भी सम्मानित किया मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञानविक्रम सिंह, अहिरौली बाजार के मंडल अध्यक्ष करूण क ८ पाण्डेय, आईटी सेल प्रमुख जय किशन यादव,पप्पू गुप्ता,आदि ने भी मंदिरों के पुजारी सम्मानित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button