Flash News

भाजपा विधायक संजय गंगवार की लोकप्रियता और अथक प्रयासों से शहर विधानसभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की लगी होङ

 पीलीभीत न्यूज- जिला-पीलीभीत के शहर विधानसभा के भाजपा विधायक संजय गंगवार की लोकप्रियता और उनके अथक प्रयासों का यह आलम है कि उनके क्षेत्र की जनता के साथ साथ अन्य राजनैतिक दलों के लोगों में भाजपा की सदस्यता लेने की होङ लगी हुई है शायद ही कोई सप्ताह या महीना हो जिसमें लोगों ने संजय गंगवार के कार्यालय संजय रायल पार्क पर आकर भाजपा की सदस्यता ना ली हो। शहर विधानसभा क्षेत्र के  लोग विधायक संजय गंगवार को अपने घर का सदस्य मानते हैं। यही बजह है कि संजय गंगवार अपने क्षेत्र की जनता के लिए चौवीस घंटे उपलब्ध रहते हैं। अगर बीच बीच में वो जब लखनऊ होते हैं तो फिर वो फोन द्वारा अपने क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहते हैं। उनकी लोकप्रियता और उनके कार्यो को देख अन्य राजनैतिक दलों के लोग भी उनके पास आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।शानिबार को भी सपा छोङ के संजय गंगवार के कार्यालय संजय रायल पार्क पर आये दो ग्राम प्रधान सहित पांच लोग मान सिंह प्रधान गणेश पुर गौटिया,लालजीत प्रधान सिरसा,जानकी प्रसाद ग्राम वरादुनका,दीनानाथ गणेश पुर गौटिया,सचिन गणेश गौटिया,जितेन्द्र यादव गणेश गौटिया,विशम्वर दयाल गणेश गौटिया, आदि को मुहं मीठा करा कर विधायक संजय गंगवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। उन्होंने सभी से भाजपा की नीति और कल्याण कारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने को भी कहा इस मौके पर उपस्थित लोगों ने संजय गंगवार जिंदाबाद और संजय हमारा भाई है के नारे भी लगाये। संजय गंगवार ने उपस्थित लोगों से कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है और इसी नीति पर हम चल रहे हैं।

रिपोर्ट।
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव
क्राइम रिपोर्टर पीलीभीत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button