उत्तर प्रदेश

जनपद खीरी के नाम एक और विश्व कीर्तिमान

गोला खीरी।
दो दर्जन संचालकों के संचलन में देश भर के लगभग 430 कावियों और शायरों ने रचनापाठ कर 127 घंटे का सबसे लंबे कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का नया विश्व रिकॉर्ड गोला के शहनाई गेस्ट हाउस मे बनाया। गोल्डेन बुक ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड के निर्णायक डॉ आलोक कुमार ने 121 घंटे पूरे होने पर नए रिकॉर्ड बनने की घोषणा करते हुए सभी को बधाई दी।
डॉ आलोक कुमार ने घोषणा करते हुए दिया प्रमाणपत्र
कपिलश संस्थापक लक्ष्मी खरे, अध्यक्ष शिप्रा खरे, संरक्षक नानक चंद वर्मा के साथ आयोजन समिति के प्रमूख सदस्य रमेश पांडे, नंदी लाल निरास, द्वारिका रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, संत कुमार बाजपेई, अभिषेक निष्कर्ष, कृष्णा तिवारी और विश्व रिकॉर्ड धारी यतीश को प्रमाणपत्र सौंपते हुए बताया कि यह विश्व का सबसे कठिन रिकॉर्ड है क्योंकि इसमें अलग अलग प्रांतों से 400 कवियों और शायरों को आवंटित समय के अनुसार काव्यपाठ सुनिश्चित करना था।
नगर की संस्थाओ ने आगे आकर आयोजन को समर्थन दिया
रोटरी क्लब गोला छोटी काशी के रो0 अरविन्द गुप्ता रामजी,रो0 आदर्श सोनी रो0 राजीव राजपूत, रो अनिल त्रिवेदी तथा अन्य सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति गुप्ता, शालिनी जायसवाल, राम औतार विश्वकर्मा, आनंद सोनी, पंकज गुप्ता, सचिन गुप्ता, अरविंद पांडे ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
अंतिम दिन यह कवि और संचालक रहे शामिल
राष्ट्रीय कवि अशीष अनल, चैतन्य चेतन, डॉ सत्येंद्रवेद प्रकाश अग्निहोत्री, द्विवेदी गंवार, नंदी लाल निराश, राजुल शुक्ला, प्रभात वर्मा, डॉ आलोक मिश्रा, अभिषेक निष्कर्ष, रश्मि शर्मा, अभिषेक शुक्ला, राखी गुप्ता, डॉ संगीता राज, शायर डॉ मकबूल काकोरवी, इकबाल अकरम वारसी, डॉ तनवीर इकबाल अंसारी, मो यासीन इब्नेउमर, डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर, श्याम किशोर अवस्थी, स्मिता तिवारी, बेदिल भारती, आलोक मिश्रा के साथ कानपुर से 13 वर्षीय नन्ही कवयित्री सुहानी यादव आदि ने काव्य पाठ किया और डॉ तनवीर इकबाल, रमेश पांडे, अभिषेक निष्कर्ष, हितेश सुशांत, इकबाल अकरम वारसी आदि ने संचालन किया। अंतिम कवि होने का सौभाग्य लक्ष्मी खरे व संचालक बनने का सुअवसर अभिषेक निष्कर्ष को मिला।
कल के विशिष्ट अतिथि
दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह पुंडीर, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, भाजपा उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी डॉ वी बी धुरिया रहे।

टीम ने जोश से जिम्मेदारी उठाई
व्यवस्थापक मंडल के प्रमुख सद्स्य आलोक तिवारी, संजीव दीक्षित, सुधीर अवस्थी, के साथ युवा टीम प्रभात वर्मा,दुर्गेश कुमार, रश्मि शर्मा,काशिफ सिद्दीकी, गीतांजलि गुप्ता,अभिषेक शुक्ला, राखी गुप्ता, शाहीन अंसारी, अवनीश यादव,मानवी शुक्ला, विनीत तिवारी, हर्षित गुप्ता, परवीन अंसारी, राजुल शुक्ला, राहुल यादव,शदीद , अभय गुप्ता,आयुष शर्मा, नीलेश कुमार, वेदांत शुक्ला, अभय शुक्ला, अभिषेक वर्मा, अंकित शुक्ला, कल्पना तिवारी,आशुतोष बाजपेई, अनिकेत वर्मा ने विगत शुक्रवार से इस आयोजन मे पूरी व्यवस्था संभालने में बड़ा योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button