उत्तर प्रदेश

चार घरों में आग लगने से नकदी और सामान जला

चार घरों में आग लगने से लाखों का सामान और नगदी जलकर राख हो गई। इसके बाद अफरातफरी फैल गई। पहुंचे सैकड़ों लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी श्री कृष्ण गन्ना छीलने गए हुए थे। तभी अचानक उनके घर में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के ही नीरज, अखिलेश और ईश्वर चंद के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। हवा के झोंकों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। भनक लगने पर सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया गया। आग लगने से ग्रामीणों के घर रखा अनाज, चारपाई बिस्तर सहित लाखों का सामान सहित हजारों की नकदी जल गई। इसमें गृह स्वामी अखिलेश हरियाणा में मजदूरी करने और उसकी पत्नी मायके गई हुई है। घटना को लेकर परिजन काफी परेशान है। गांव के लोगों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।

लालपुर। कलीनगर तहसील के गांव शिवनगर में अचानक गांव के ही सुरेश पाल की पशुशाला में आग लग गई। इससे पशुशाला में बंधी एक गाय और बछड़ा बुरी तरह झुलस गए। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। बमुश्किल मवेशियों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button