उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bhagwati Singh: प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह के न‍िधन, पार्थ‍िव शरीर मेडिकल कॉलेज में डोनेट; मुलायम समेत अखिलेश दुखी

लखनऊ,  Bhagwati Singh Passed Away: समाजवादी चिंतक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 89 वर्ष के थे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री भगवती सिंह पिछले कई दिनों से बख्शी का तालाब स्थित चंद्र भानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में रह रहे थे। वहीं रव‍िवार सुबह उनका निधन हुआ। अब परिजन उनका पार्थ‍िव शरीर लेकर रिवर बैंक कॉलोनी आवास आ गए हैं। भगवती सिंह के निजी सचिव अजय सिंह ने बताया अपने जीवन काल में ही पूर्व मंत्री ने अपने शरीर का मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया था।

ऐसा रहा सफर : भगवती सिंह के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस समाजवादी नेता का जन्म बीकेटी विकास खंड के अर्जुनपुर गांव जो सीतापुर रोड से लगा हुआ है में हुआ था। उन्होंने मजदूरों और किसानों को हक दिलाने की लिए अनेकों बार आंदोलन किया। उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया और राजनारायण जैसी शख्सियतों के साथ बैठकर राजनीति सीखी थी। वर्ष 1977 में पहली बार  महोना से विधायक बनने पर आवास विकास मंत्री बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button