उत्तर प्रदेश

महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न।

अयोध्या 3 मार्च। महिला थाना अयोध्या की ओर से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी की स्वतंत्रता के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस.ओ. महिला थाना रत्ना सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, सहित उनकी टीम उपनिरीक्षक दीपशिखा सिंह, आरक्षी नीलू शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम महाराजा इण्टर कालेज अयोध्या में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश भर में जगह-जगह आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनके जिज्ञासाओं पर विधिक जानकारी दी गई। खास तौर से आजकल हो रहे साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए महिला थाना अध्यक्ष रत्ना सिंह ने कहा फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनावश्यक टिप्पणियां और अपने सहित अपने परिवार की फोटो आदि ना पोस्ट की जाए। इससे अनावश्यक रूप से दुष्ट मानसिकता के लोग उन फोटो को एडिट करके उसका दुरुपयोग और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकृष्ण मिश्र ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आसपास घट रही घटनाओं और लोगों की मानसिकता से डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप की सुरक्षा और सहायता के लिए 1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076 आदि डायल नंबर सरकार द्वारा संचालित है। अपनी बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। जो भी आपकी समस्या है अपने माता-पिता से अवश्य कहें। वे उसका समाधान अवश्य निकालेंगे और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता भी लेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंदेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ प्रवक्ता परमात्मा प्रसाद पाण्डेय, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, जय शंकर त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक कमला प्रसाद मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button