Flash News

बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में और 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली,  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन पर मंगोलपुरी में 10 फरवरी को बंजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू गोदकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ये लोग भी उस ग्रुप में शामिल थे जिन्होंने रिंकू की हत्या की थी। मिली जानकारी, इन आरोपितों के खिलाफ रिंकू के परिजनों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। वारदात के बाद से ये लोग फरार थे। पुलिस को इनकी तलाश थी।

इससे रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए थे। पुलिस ने जाहिद, मेहताब, दानिश, इस्लाम और ताजुद्दीन को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपित एक परिवार से हैं।

बता दें कि रिंकू के परिजनों की तरफ से दावा किया गया था कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान हुए विवाद में एक समुदाय विशेष के हमलावरों ने रिंकू को रात में चाकू घोंप दिया था। इलाज के दौरान अगले दिन रिंकू की मौत हो गई थी। रिंकू की मां की कहना था कि उनके बेटे से कुछ लोग चिढ़ते थे। क्योंकि वह जय श्रीराम का नारा लगाता था। वहीं पुलिस का कहना था कि जन्मदिन पर हुए विवाद को लेकर रिंकू की हत्या हुई है। रिंकू की हत्या के आरोप में इस्लाम के एक आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि रिंकू ने आरोपित इस्लाम की पत्नी को अपना खून देकर उसका जीवन बचाया था।

कू की हत्या के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसको लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भाजपा के नेताओं ने रिंकू के परिजनों से मुलाकात की थी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने इस केस को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया था। क्राइम ब्रांच ही अब इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button