मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार (9 फरवरी) को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक हुए उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे राजीव कपूर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नई दिल्ली, । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार (9 फरवरी) को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक हुए उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे राजीव कपूर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई सितारों के साथ भी काम किया है। ऐसे में राजीव कपूर के हुए अचानक निधन से पाकिस्तान के कई सितारे भी हैरान है। साथ ही उनके लिए दुख व्यक्त कर रहे हैं। राजीव कपूर के साथ काम करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। राजीव कपूर के साथ जुड़ी अपनी खास यादों को भी शेयर किया है। जेबा बख्तियार ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने राजीव कपूर के व्यक्तित्व की तारीफ की। साथ ही बताया है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत शानदार था। जेबा बख्तियार ने कहा, ‘उनके निधन की खबर सुनकर मैं काफी हैरान हो गई हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं है। मैं डब्बू (रणधीर) के संपर्क में हूं, जो पिछले कुछ सालों से वह सब कुछ कर रहे हैं जो अपनी प्यारी मां और भाई-बहन को खो रहे हैं। मैं (राजीव) चिंपू के सीधे संपर्क में नहीं थी, लेकिन डब्बू से हमेशा उनके हालचाल पूछती रहती थी।’ जेबा बख्तियार ने राजीव कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म हिना में काम किया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। जेबा बख्तियार ने हिना फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए कहा, ‘राजीव कपूर को उनके पास मौजूद सभी लोग चिंपू कहकर बुलाते थे। वह बहुत ही प्यारे, संवेदनशील और दयालु थे। हमने हिना के निर्माण के दौरान एक साथ बहुत समय बिताया था। उनके पास बहुत समय था। सभी कपूरों की तरह हास्य की अद्भुत भावना थी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button