उत्तर प्रदेशराज्य

UP में अचानक मौसम बदला,मौसम विभाग ने कहा हो सकता है

उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह अवध व पूर्वांचल के 17 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि लोगों को एक बार फिर ठंड की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान से 4 डिग्री अधिक था। उधर दिन का तापमान 28.7 डिग्री रिकार्ड किया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ दिखाई पड़ेगा। इससे अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा अवध और पूर्वांचल में बरसात होने की संभावना है। यहां तक राज्य के कुछ इलाकों में ओले गिरने की पूरी संभावना है।

लखनऊ में आसमान में छाए बादल।

दोपहर में धूप निकलने से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बिजली और चमक के साथ सुबह 11:30 बजे के बाद हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने की निर्देश दिए हैं। वहीं गुरुवार को मथुरा, मुजफ्फरनगर मेरठ आगरा में बरसात हुई। देर रात राजधानी लखनऊ में भी बरसात हुई, शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदली और बरसात होने का मौसम बना हुआ हैं। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गलन से काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button