Flash Newsबिजनेस

आज गुरुवार को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की,

आज गुरुवार को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.56 प्रतिशत या 269 रुपए घटकर 47,547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 1.09% या 745 रुपए लुढ़ककर 67,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 232 रुपए और चांदी की कीमत में 1,955 रुपए की गिरावट आई है। इसके साथ दिल्ली में दस ग्राम सोने का भाव गिरकर 47,387 रुपए दस ग्राम और 67,605 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले मंगलवार को सोना 47,619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

अगस्त से अब तक 9 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
विश्लेषकों का कहना है कि सोने की दरों में गिरावट से देश में सोने की हाजिर मांग को बढ़ावा दे सकती है। पिछले साल अगस्त में सोने की दरों में 56,200 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की गई थी। तब से अब तक एमसीएक्स पर सोने की कीमतें करीब 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम टूट चुकी हैं।

डॉलर की मजबूती से सोने का कारोबार दबाव में
डॉलर की मजबूती के कारण सोने का कारोबार दबाव में है। इसके अलावा अमेरिका में प्रोत्‍साहन पैकेज में हो रही देरी के कारण भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बजट में 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5% की कटौती की है। इस समय फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5% आयात शुल्क देना होता है। 5% की कटौती के बाद सिर्फ 7.5% इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

2020 में गोल्ड इम्पोर्ट 47% घटा
देश में सोने के इम्पोर्ट (आयात) में 2020 में 344.2 टन रहा जो पिछले साल के मुकाबले 47% कम रहा। 2019 में ये 646.8 टन था। साल 2020 में देश में 1.88 लाख करोड़ रुपए के सोने की खपत हुई। यह पिछले साल के मुकाबले 14% कम है। साल 2019 में 2.17 लाख करोड़ रुपए के सोने की खपत हुई थी।

दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है। ज्वेलरी इंडस्ट्री में सोने की सबसे ज्यादा मांग रहती है। देश में सामान्य तौर पर 800 से 900 टन सोने का आयात होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button