Flash Newsदेश

कोरोना अपडेट,रिकवर होने के बाद मरीज़ो को आरही मानसिक परेशानियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

कोरोना से ठीक होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नींद न आना, नींद के पैटर्न में बदलाव, स्वास्थ्य समस्याओं का बढ़ना, चिड़चिड़ापन, नशे का सेवन बढ़ना जैसी समस्या आ रही है तो आप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपको या आपके आस-पास किसी को भी ऐसी समस्या आ रही है तो आप 080-46110007 पर कॉल कर सकते हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को लगातार तीसरे दिन एक्टिव केस में इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटे में यहां 2,505 नए मरीज मिले, जबकि महज 1670 लोग रिकवर हुए। 40 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 20 लाख 26 हजार 399 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 29 हजार 5 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 82 मरीजों की मौत हो चुकी है। 45 हजार 71 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

24 घंटे में 11 हजार मरीज मिले
देश में रविवार को 11 हजार 519 नए मरीज मिले। 11 हजार 863 लोग रिकवर हुए और 116 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 7 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 4 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 54 हजार 428 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 1 लाख 68 हजार 704 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • राजस्थान में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 8 फरवरी से खुलेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। ग्रैजुएशन के फर्स्ट और सेकंड इयर की क्लासेस भी शुरू होंगी। पोस्टग्रैजुएट स्टूडेंट्स की क्लासेस भी शुरू की जाएंगी। सोशल और अन्य इवेंट्स में अब 200 लोग शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कोरोना की नई गाइडलाइन में यह जानकारी दी।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी केंद्रशासित प्रदेश के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। यह प्रोटोकॉल सोमवार से लागू होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन, टेक्निकल या स्किल इंस्टीट्यूशन को खोलने की इजाजत होगी। वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की संख्या को भी रिवाइज कर 25 हजार कर दिया गया है।
  • हैदराबाद में 55 साल की हेल्थकेयर वर्कर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के 11वें दिन शनिवार को मौत हो गई। वैक्सीन लगने के बाद मौत का यह देश में तीसरा मामला है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौत की वजह वैक्सीन नहीं है।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली
यहां रविवार को 140 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 211 मरीज ठीक हुए और चार की मौत हो गई। अब तक 6.35 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 6.22 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,853 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 1,361 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 226 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 318 मरीज ठीक हुए और तीन की मौत हो गई। अब तक 2.55 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.48 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,810 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,665 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां रविवार को 316 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 335 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 2.61 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.53 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,387 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 3,350 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां रविवार को 95 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 194 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 3.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 3.12 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,766 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,161 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 2,585 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1,670 मरीज ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 20.26 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 19.29 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 51,082 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 45,071 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button