Flash Newsदेश

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़े ,देश में कोरोना का सारा अपडेट जाने

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। तीन दिनों के अंदर यहां पॉजिटिविटी रेट में 1% का इजाफा हुआ है। 27 जनवरी को महाराष्ट्र में 12.5% की रफ्तार से कोरोना मरीज मिल रहे थे, यह अब बढ़कर 13.9% हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 2,630 नए मरीज मिले। 1,535 लोग ठीक हुए, जबकि 42 की मौत हो गई। इस तरह से शनिवार को राज्य में 1052 एक्टिव केस बढ़े हैं।

अच्छी खबर ये है कि देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 30 जनवरी की शाम 7 बजे तक 37 लाख 6 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन ड्राइव इस वक्त भारत में ही चल रही है। बाकी देश जहां 40-50 दिन पहले वैक्सीनेशन शुरू हो गया था, वहां भी इतना आंकड़ा नहीं पहुंचा है।

24 घंटे के अंदर 13 हजार नए मरीज मिले
शनिवार को देश में 13 हजार 64 लोग संक्रमित पाए गए। 14 हजार 61 लोग रिकवर हुए और 128 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 7 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 4 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 54 हजार 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब 1 लाख 66 हजार 176 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए अब इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन अनिवार्य नहीं है। इससे पहले दिल्ली आने वाले ट्रैवेलर्स को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल और 7 दिन होम क्वारैंटाइन रहना होता था। हाल ही के दिनों में UK से लौटने वाले यात्रियों का पॉजिटिविटी रेट काफी कम रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अब इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन की कोई जरुरत नहीं।
  • गुजरात में कोरोना पर काबू पाने के लिए 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोरोना की दूसरी वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मांगी है। इसे फार्मा कंपनी नोवावैक्स ने तैयार किया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट इसकी मैन्युफैक्चरिंग करेगी। सीरम इंस्टीट्यूट को पहले से ही ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ के इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल चुकी है।
  • देश में कोरोना महामारी की शुरुआत हुए एक साल पूरा हो गया है। एक साल बाद सबसे अच्छी खबर ये है कि भारत दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है। हमारे यहां अब 1.67 लाख मरीज ही ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में दो दिन के अंदर तीन देश (पुर्तगाल, इंडोनेशिया और आयरलैंड) को पीछे छोड़कर भारत अब 17वें नंबर पर पहुंच गया है। 28 जनवरी तक भारत 14वें नंबर पर था।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली
यहां शनिवार को 183 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 290 मरीज ठीक हुए और आठ की मौत हो गई। अब तक 6.34 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 6.22 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,849 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 1,436 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 219 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 283 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.54 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.48 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,807 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,760 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां शनिवार को 323 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 441 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.61 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.53 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,387 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 3,369 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां शनिवार को 104 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 238 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 3.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 3.12 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,766 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,260 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 2,630 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1,535 मरीज ठीक हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक 20.23 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 19.27 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 51,042 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 44,199 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button