Flash Newsदेश

देश में 7 राज्यों को छोड़कर सभी जगह 200 से कम संक्रमित मिले,

देश में बीते 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल में ही 400 से ज्यादा केस आए हैं। बाकी सभी राज्यों में यह आंकड़ा इससे कम रहा है। बुधवार को देश में कुल 11,556 नए संक्रमित मिले, 14,261 ठीक हुए और 123 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा रही।

देश में अब तक 1.07 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.03 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.53 लाख ने इस महामारी से जान गंवाई है, जबकि 1.70 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

भारत श्रीलंका को 5 लाख डोज गिफ्ट करेगा
भारत ने कोरोना से जूझ रही दुनिया के लिए वैक्सीन की मदद भेजना शुरू कर दिया है। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान जैसे देशों के बाद भारत अब श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के 5 लाख डोज गिफ्ट करेगा। यह कन्साइन्मेंट गुरुवार को कोलंबो पहुंच जाएगा। भारत अपने अभियान ‘वैक्सीन मैत्री’ के तहत वैक्सीन भेज रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर 5-7 जनवरी के बीच श्रीलंका दौरे पर थे। इस दौरान श्रीलंका ने उनसे कोरोना वैक्सीन की अर्जेंट डिलिवरी के लिए कहा था। उसी मांग पर भारत ने यह फैसला किया है।

कोरोना अपडेट्स

  • गुजरात सरकार ने 1 फरवरी से 9-12वीं तक के स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को एजुकेशन मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी के मुताबिक, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन UK में मिले कोरोना के नए वैरिएंट पर असरदार है। ये संक्रमण को न्यूट्रलाइज करने में पूरी तरह से सक्षम है।
  • हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार बुधवार से सभी सरकारी स्कूल खुल गए। हालांकि, आज सिर्फ शिक्षक ही स्कूल पहुंचे, जबकि बच्चे 1 फरवरी से स्कूल आएंगे।
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के हजारों मरीज सरकारी फाइलों में दर्ज होने से रह गए हैं। मार्च में आए संक्रमण के पहले मामले से लेकर जनवरी तक के 10 महीनों में 6 हजार कोरोना संक्रमित फाइलों से गायब हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर अब जाकर उनकी तलाश हो पाई है। टीएस सिंहदेव ने कहा है, स्वास्थ्य विभाग अब आंकड़ों को दुरुस्त करेगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां बुधवार को 96 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह आंकड़ा पिछले 9 महीनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल 2020 को 76 लोग संक्रमित पाए गए थे। पिछले 24 घंटों में 212 लोग रिकवर हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 34 हजार 325 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 21 हजार 995 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 829 की मौत हो चुकी है। अभी 1501 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 185 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 345 लोग रिकवर हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 54 हजार 270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 47 हजार 418 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3799 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3053 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में बुधवार को 353 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 462 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 60 हजार 220 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 51 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4382 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3876 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
बुधवार को राज्य में 134 कोरोना मरीज मिले। 305 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक यहां 3 लाख 17 हजार 104 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 11 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,761 की मौत हो चुकी है। अभी 2664 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 2,171 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2556 लोग रिकवर हुए और 32 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 15 हजार 524 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 20 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं। 50 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। 43 हजार 393 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button