Flash Newsदुनिया

क्या है कोरोना का अभी तक का अपडेट दुनिया में जाने

पांच दिन बाद ब्रिटेन को कोरोना से थोड़ी राहत मिली है। देश में 19 जनवरी से लगातार एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही थीं। रविवार को यह संख्या 610 रही। हालांकि, नए मरीज हर दिन 30 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। उधर, पाकिस्तान ने रूस की स्पूतनिक V वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है।

ब्रिटेन में बाहर से आने वालों के लिए नए नियम

ब्रिटेन में ज्यादा खतरे वाले देशों से आने वाले यात्रियों को 10 दिनों तक क्वारैंटाइन किया जाएगा। आज इस मसले पर कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह का नियम बनाया है।। नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यहां अब तक 36,47,463 केस मिल चुके हैं।

ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक यहां 5% से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में रविवार को 30,004 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। यहां साउथ अफ्रीका वैरिएंट के 77 और ब्राजील वैरिएंट के 9 केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्टर मैट हैन्कॉक ने बताया कि शुरुआत सबूत इशारा कर रहे हैं कि लॉकडाउन की वजह से नए केस कम हो रहे हैं।

पाकिस्तान में तीसरी वैक्सीन को अप्रूवल

स्पूतनिक V पाकिस्तान में अप्रूवल पाने वाली तीसरी वैक्सीन है। एक लोकल फार्मा कंपनी को इसके इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कहा गया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और चीनी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को अप्रूवल मिला था। पाकिस्तान में अब तक 5,34,041 केस सामने आए हैं। इनमें 11,318 की मौत हुई है।

कुछ दिन पहले यूरोपीय देश हंगरी ने स्पूतनिक V को मंजूरी दी थी। ऐसा करने वाला वह यूरोप का पहला देश है। इसके कुछ दिन बाद यूएई ने भी इस वैक्सीन को अप्रूव कर दिया। पाकिस्तान से पहले 12 देश इसे अप्रूवल दे चुके हैं।
अपडेट्स

  • मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें इसके हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 25,702,125 429,490 15,409,639
भारत 10,668,356 153,503 10,328,738
ब्राजील 8,844,600 217,081 7,653,770
रूस 3,719,400 69,462 3,131,760
UK 3,647,463 97,939 1,631,400
फ्रांस 3,053,617 73,049 216,965
स्पेन 2,603,472 55,441 N/A
इटली 2,466,813 85,461 1,882,074
तुर्की 2,429,605 25,073 2,307,721
जर्मनी 2,147,740 52,777 1,807,500

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button