Flash Newsदेश

कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार घट रही

देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। गुरुवार को 14,472 नए संक्रमित मिले, 17,726 ठीक हुए और 161 की मौत हो गई। एक्टिव केस में 3,420 की कमी आई। इस महीने 21 दिनों में 66,873 एक्टिव केस, यानी हर दिन औसतन 3,184 मरीज कम हुए हैं। अभी 1.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज इसी रफ्तार से कम हुए तो 58 दिन में हालात नॉर्मल हो सकते हैं। तब रोजाना इक्का-दुक्का केस ही आएंगे।

देश में अब तक 1.06 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.02 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.53 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता जयललिता की करीबी शशिकला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले वे बेंगलुरु के बोरिंग हॉस्पिटल में भर्ती थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें विक्टोरिया हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला बेंगलुरु की पराप्पना अग्रहारा जेल में हैं।
  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या गुरुवार को 20 लाख के पार हो गई। यह संख्या में दुनिया के 10वें सबसे ज्यादा प्रभावित देश जर्मनी के संक्रमितों से एक लाख से कुछ कम है। जर्मनी में अब तक 21.09 लाख केस आ चुके हैं।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां गुरुवार को 227 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 246 मरीज ठीक हुए और आठ की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,782 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 2,120 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 301 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 704 मरीज ठीक हुए और छह की मौत हो गई। अब तक 2.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.44 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,776 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 4,599 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां में गुरुवार को 471 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 727 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.48 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,372 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 5,391 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां गुरुवार को 265 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 406 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 3.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.09 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,756 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 3,934 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 2,886 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,980 मरीज ठीक हुए और 52 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 50,634 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 45,622 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button