Flash Newsदेशबिजनेस

सेंसेक्स में उछाल पहली बार 50 हजार के पार

BSE सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 50 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने का पॉजिटिव असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस समेत टेक महिंद्रा के शेयरों में 3.68% तक की बढ़त है। इससे पहले 23 मई 2019 को सेंसेक्स ने 40 हजार के स्तर को छुआ था।

सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 282.68 अंक ऊपर 50,074.80 पर कारोबार कर रहा है। BSE पर 1,778 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,326 शेयर बढ़त और 394 गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी पहली बार 199.04 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इसी तरह निफ्टी इंडेक्स 80.25 अंक ऊपर 14,724.95 पर कारोबार कर रहा है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 3.82% ऊपर कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में तेजी के चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी 1.21% ऊपर कारोबार कर रहा है।

बाजार में रिकॉर्ड तेजी की वजह

  • अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन बने। निवेशकों को उम्मीद है कि जल्द ही नए राहत पैकेज को मंजूरी मिलेगी।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का निवेश लगातार जारी है। NSDL के मुताबिक जनवरी में अब तक 20,236 करोड़ रु. का निवेश किया है।
  • कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूत लड़ाई। देश में वैक्सीनेशन को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट आ रहे हैं।
  • मजबूत घरेलू संकेतों का भी असर है। बिजली खपत, मैन्युफैक्चरिंग PMI डेटा, GDP में रिकवरी सहित अन्य पॉजिटिव आंकड़ों का असर है।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

21 जनवरी को एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बंधन बैंक, बायोकॉन, सायंट, SBI कार्ड्स, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, एंफेसिस और अन्य के नतीजे आएंगे।

एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से वैश्विक बाजारों में शानदार बढ़त है। गुरुवार को एशियाई बाजारों कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.92% और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.18% बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह चीन का शंघाई इंडेक्स भी 1% और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.90% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह अमेरिकी बाजारों में भी नैस्डैक इंडेक्स 1.97% और S&P 500 इंडेक्स 1.39% ऊपर बंद हुए थे। इसके अलावा यूरोपियन मार्केट में भी बढ़त दर्ज की गई थी।

बुधवार को बाजार में शानदार रिकवरी

भारी विदेशी निवेश और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बाजार में लगातार दूसरी दिन बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 393.83 अंकों की बढ़त के साथ 49,792.12 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 123.55 अंक ऊपर 14,644.70 पर बंद हुआ था। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक 20 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 7,701.29 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

09:41 AM सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयर बढ़त और 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें बजाज फिनसर्व का शेयर 4.45% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE
सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 304.45 अंकों की बढ़त के साथ 50,096.57 पर और निफ्टी 86.25 अंक ऊपर 14,730.95 पर खुला।

09:00 AM प्री-मार्केट में सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार पहुंच गया है। 50,119.26 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button