उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी,सीडीओ ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मितौली के सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान डीएम, एसपी व सीडीओ ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 17, पुलिस विभाग की 06, विकास विभाग की 06, आपूर्ति 05, विद्युत विभाग की 04, जल निगम की 03, शिक्षा की एक शिकायत शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे, सहित अन्य जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

संपूर्ण समाधान दिवस जनपद में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का साक्षी बना। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग और सीडीओ अभिषेक कुमार ने तीन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार संपन्न कराया। वहीं, तीन छह माह के शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पांच लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे, यही प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन के चेहरे पर मुस्कान लौटते देख अधिकारियों का भी उत्साह बढ़ा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button