उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर एयरपोर्ट : विमानों के आने-जाने का बदलेगा समय, जानिये क्यों

कानपुर। सर्दी ने कानपुर में भी दस्तक दे दी है जिसके चलते कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट की समयसारिणी 26 अक्टूबर 2025 से बदल जाएगी। इन सभी फ्लाइट का समय ऐसा रखा गया है कि दोपहर में ही आएंगी और कुछ ही समय में यहां से टेकआफ कर जाएंगी ताकि कोहरे का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़े।

कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा है। दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन उड़ान है जबकि हैदराबाद के लिए 4 दिन और बेंगलुरु के लिए 3 दिन उड़ान है। दिल्ली से उड़ान भरकर फ्लाइट दोपहर 2 बजे कानपुर में आएगी और दोपहर 2. 40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी प्रकार मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 2.35 बजे कानपुर में ये फ्लाइट लैंड करेगी और दोपहर 3.15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

इसी प्रकार हैदराबाद की फ्लाइट प्रत्येक सोमपार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.45 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे ही बेंगलुरु की फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.50 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.25 बजे बेगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button