उत्तर प्रदेश

निर्धन व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी की नई पहल दीपावली के अवसर पर उनके घर मिठाई, मूर्ति व दीपक पहुंचाएंगे अधिकारी

पीलीभीत न्यूज – जिला अधिकारी पीलीभीत ने गरीबो का रखा विषेश ध्यान हर गरीब बे सहारा अब दीपावली मनाएंगे खूब धूमधाम से जिलाधिकारी हो तो ऐसे दे रहे दुआएं। जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान,संबंधित लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम के सबसे निर्धन व्यक्ति तथा शहर में सभासद,सफाई नायक तथा अधिशासी अधिकारी प्रत्येक वार्ड के सबसे निर्धन व्यक्ति के घर पर मिठाई,गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति व दीपक पहुंचाएं ताकि निर्धन व्यक्ति भी हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकें। जिलाधिकारी ने नागरिकों से सुख, शांति, समृद्धि और नए उत्साह की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सुरक्षित रहने, स्वच्छता बनाए रखने और पटाखों का उपयोग न करने की अपील भी की, ताकि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियाँ और सकारात्मकता लेकर आए।
उन्होंने सभी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट।
प्रमोद श्रीवास्तव
संवाददाता पीलीभीत।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button