उत्तर प्रदेशवाराणसी

लोक जनशक्ति पार्टी की जिला अध्यक्ष आरती राय पहुंची पीड़िता के साथ पुलिस चौकी

अबिलंब कार्रवाई की मांग की

वाराणसी मामला भेलूपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला शिव रतनपुर बजरडीहा चौकी का बताया जा रहा है लक्ष्मी देवी ने बताया की

हमारा लड़का हमारी पुत्री को लेकर कंप्यूटर क्लास छोड़ने जा रहा था रास्ते में चार-पांच लड़कों ने उसके साथ छीटाकशी की,जिस पर मेरे पुत्र ने उन्हें रोककर समझाने की कोशिश की तो वह लोग उसे मारने लगे उसके बाद जब मैं पुलिस चौकी पहुंची तो उनके दबंग प्रभाव के कारण मेरे पुत्र का ही चालान पुलिस द्वारा कर दिया गया। जमानत के बाद जब मेरा पुत्र घर पहुंचा तो वह लोग शनिवार की रात हमारे घर पर रात में 12:30 बजे आकर पत्थर बाजी करने लगे।पत्थर बाजी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मैं तुरंत रात में 1:00 बजे पुलिस चौकी पहुंची वहां भी मेरी सुनवाई नहीं की गई पुलिस को मैंने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया मैं थक हार कर लोक जनशक्ति पार्टी की जिला अध्यक्ष आरती राय से मिली। आरती राय ने मेरी बातों को गंभीरता से लेते हुए मेरे साथ पुलिस चौकी पहुंची। वहां जाने पर उन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति प्रतीक राय शुभम पांडे को चौकी इंचार्ज ने बुलाया उन लोगों ने यह बताया कि शुभम विश्वकर्मा ने यह सब किया है चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया की शुभम विश्वकर्मा को बुलवाकर और जांच कर अभिलंब कार्रवाई करेंगे आरती राय की पहल पर चौकी इंचार्ज में इस मामले को गंभीरता से लिया।आरती राय शुरू से ही समाज की सेवा में तत्पर रहती हैं पूरे परिवार को उन्होंने हिम्मत दिलाई और कहां की आपके साथ पूरा इंसाफ होगा। पीड़ित परिवार ने आरती राय का हृदय से धन्यवाद दिया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button