उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

सीएम योगी आज मना रहे अपना 53वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, कहा- Happy birthday

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  गुरुवार को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई  नेताओं ने उन्हें बधाई दी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने CM Yogi को दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री। आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं। नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “ओजस्वी वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, विकास पुरुष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है।”

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व सीएम मायावती ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर बधाई दी। बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें”।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूँ”।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button