उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा बिल्व वृक्ष का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बिल्व वृक्ष (बेल) का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस भी है।

इस अवसर पर उन्होने कहा “आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है। आज ही के दिन महाराज भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद मां गंगा धरती पर उतरी थीं जो दुनिया के सबसे बड़े भूभाग को अपनी जलधारा से सिचिंत करती है और उपजाऊ बनाती हैं। महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिया है। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं।”

उन्होने कहा “आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा।

इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को यदि मानसून प्रदेश में आ जाता है तो इसका एक वृहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा।”

सीएम योगी ने कहा “ इस साल भी 35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा।” इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक/विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) पीपी सिंह, लखनऊ की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह आदि की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा “ माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button