उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

लखनऊ। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त की बैठक सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्तीय कार्यालय भारती भवन में संपन्न हुई। बैठक में समिति की ओर से वर्ष भर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यों के बारे में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समिति के प्रान्तीय सदस्यों ने एकमत से कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को लोकमाता के व्यक्तित्व व कृतित्व से अवगत कराया जा सके।

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति के प्रान्तीय संयोजक राजकिशोर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के बाद यदि किसी ने सम्पूर्ण भारत के मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, तो वह लोकमाता अहिल्याबाई ने ही कराया। उनका राज्य भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने देश का कोई कोना नहीं छोड़ा, जहां मुगलों द्वारा नष्ट-भ्रष्ट किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार न कराया हो। समिति के प्रान्तीय सदस्य प्रशान्त भाटिया ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व से जन-जन को परिचित कराने के लिए समिति की ओर से आगे भी कार्यक्रम चलते रहेंगे। नवयुग कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्य व समिति की प्रान्तीय सदस्य मंजुला उपाध्याय ने बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो मिशन साहसी अभियान चलाया जाता है, उसका नाम बदलकर लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर चलाया जाए। समिति की सदस्य कीर्ति सिंह ने कहा कि लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई के नाम से एक पार्क का नामकरण किया जाए।

 

 

समिति के प्रान्तीय सदस्य दिनेशचन्द्र ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना व पुस्तकालय का नाम अहिल्याबाई के नाम पर रखे जाने चाहिए। इसके अलावा उनके नाम से पुरस्कार शुरू किए जाने चाहिए। समिति की प्रान्तीय सदस्य रेशू भाटिया ने कहा कि सरकार की ओर से बनाए जा रहे अमृत सरोवरों का नाम अहिल्याबाई के नाम से रखा जाए। इसके अलावा पुराने मंदिर व कुंओं का जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति के प्रान्तीय सदस्य बृजनन्दन राजू ने कहा कि लखनऊ में बन रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।

समिति की सह संयोजिका गरिमा मिश्रा ने कहा कि महिला कल्याण एवं उनके सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से योजनाएं शुरू की जानी चाहिए। समिति की ओर से बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश सरकार ने अहिल्याबाई होलकर के नाम से औरैया मेडिकल कालेज का नाम रखा है। इसके अलावा प्रदेश में निर्माणाधीन सात बालिका छात्रावासों का नाम अहिल्याबाई होलकर के नाम से रखे जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button