उत्तर प्रदेशलखनऊ

इनरव्हील क्लब ने आयोजित की कार रैली

  • सर्वाइकल कैंसर के क्षेत्र में योगदान के लिए
    पदमश्री डॉ सोनिया नित्यानंद और डॉ अंजू अग्रवाल सम्मानित

लखनऊ। आज लखनऊ बाराबंकी और अयोध्या के सभी इनरव्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए एक कार रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ गोमती नगर के मरीन ड्राइव से जी 20 चौराहे और उसके बाद गोमती नगर स्थित होटल ग्रैंड जेबीआर पर समाप्त हुई। रैली की शुरुआत इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट ममता गुप्ता ने फ्लैग ऑफ़ करके की।

रैली में अधिकतर महिलाएं राजस्थानी पगड़ी पहने हुए थे रैली में महिलाएं अलग-अलग पोस्टरों पर सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के स्लोगन लिखे हुए थीं। कारों को अलग-अलग तरीके से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था, कारों पर कई तरीके के स्लोगन और चित्र भी लगाए गए। रैली में करीब 150 कारों और मोटरसाइकिल एक साथ दिखाई दी।

सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए इनरव्हील महिला कार रैली में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित कुलपति केजीएमयू डॉ सोनिया नित्यानंद और एचओडी ऑब्स और वाइस डीन केजीएमयू डॉ अंजू अग्रवाल को सर्वाइकल कैंसर के क्षेत्र में उनके जबरदस्त योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इनरव्हील वोमेन कार रैली की कन्वीनर डॉ वर्षा विनय कुमार ने कहा कि इनर व्हील महिलाओं की शक्ति, अब जागरूकता की दिशा में – सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की ओर, सर्वाइकल कैंसर से डरे नहीं, समय पर जाँच कराएँ! जानकारी ही बचाव है – सर्वाइकल कैंसर को जानिए, समझिए और रोकिए।

इनरव्हील क्लब लखनऊ की प्रेसिडेंट संगीता मित्तल ने कहा कि इनरव्हील की शान, ये हमारा अभियान।सर्वाइकल कैंसर से मुक्त हो हमारा देश महान। ८ से १४ वर्ष की बच्चियों को टीकाकरण करा कर सर्वाइकल कैंसर जैसी जान लेवा बीमारी से रोकथाम की जा सकती है। कार रैली की को कन्वीनर मधु भार्गव ने कहा कि ख़ामोशी तोड़ो, जागरूकता बढ़ाओ, सर्वाइकल कैंसर को हराओ।कार रैली की चेयरमैन स्मृता अग्रवाल ने कहा कि हर महिला की ज़िम्मेदारी – नियमित जांच, स्वस्थ ज़िंदगी अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए – सर्वाइकल कैंसर की जांच कराए।

आज के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट ममता गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमारे क्लब की समाज के प्रति जवाबदेही है, इसलिए हम सभी को घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना होगा इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ ड्रेस के लिए प्रथम पुरस्कार और थीम के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सजी कार द्वितीय पुरस्कार मिला।
रैली में जिला अध्यक्ष आशा अग्रवाल, वर्षा विनय कुमार, अनीता जैन, रजनी कटियार, मधु भार्गव, स्मृता अग्रवाल और संगीता मित्तल सहित 250 से अधिक इनर व्हील क्लब के सदस्य और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button