उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

महाकुंभ मेला भगदड़ LIVE: संगम तट पर भगदड़, श्रद्धालुओं की एंट्री बैन, अमृत स्नान रद्द

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। महाकुंभ में भगदड़ मच गई है, जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। इस बीच आज अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। अखाड़ा परिषद ने ये अमृत स्नान रद्द किया है। यानी अब सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द हो गया है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई

महाकुंभ में क्राउड डायवर्जन प्लान लागू किया गया है और महाकुंभ में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। शहर के बाहर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को रोका गया है। 10 से ज्यादा डीएम भीड़ को मैनेज करने में जुटे हैं। प्रयागराज के बॉर्डर के इलाकों में अधिकारियों को सक्रिय किया गया है।

गौरतलब है कि आज प्रयागराज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान है। आज मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। लेकिन उससे पहले प्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ मची है। जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल और प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, मेला क्षेत्र में कुछ महिलाओं के दम घुटने की वजह से धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद एक के ऊपर एक महिलाएं और पुरुष गिरे। बेरीकेडिंग टूटी और करीब 2 दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भगदड़ की सूचना मिलते ही 50 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं और घायलों को अलग अलग अस्पतालों में लेकर गई। घायलों का इलाज मेला परिसर में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में भेजा गया है। प्रशासन के मुताबिक, अब स्थिति काबू में है और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात की

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात की है। पीएम ने महाकुंभ के हालात की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने घायलों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button